Posts

प्रियंका गांधी क्या अगली इंदिरा गांधी हो सकती हैं?

साल 1999, रायबरेली. चुनावी मुहिम ज़ोर-शोर से जारी थी. कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन सतीश शर्मा मैदान में थे तो बीजेपी की तरफ़ से राजीव गांधी के चचेरे भाई अरुण नेहरू. उस वक़्त 27 साल की एक नौजवान महिला कांग्रेस का प्रचार कर रही थी. उन्हें देखने काफ़ी भीड़ जमा हो जाती थी. अरुण नेहरू रायबरेली से पहले भी चुनाव जीत चुके थे. अरुण नेहरू की वजह से रायबरेली में बीजेपी के लिए माहौल बनता हुआ दिख रहा था. ऐसे में उस 27 साल की लड़की ने एक चुनावी रैली के बीचोबीच सवाल पूछा, "मेरे पिता जी से दग़ाबाज़ी करने वालों को आपने यहां पर घुसने कैसे दिया." उन्होंने आगे कहा, ''क्या आप उन्हें वोट देंगे जिन्होंने मेरे पिता की पीठ में छुरा घोंपा.'' इस बयान की काफ़ी चर्चा हुई और इसकी गूंज दिल्ली तक सुनी गई. दूसरे दिन अरुण नेहरू के प्रचार के लिए अटल बिहारी वाजपेयी रायबरेली पहुंचे. उन्होंने अपने भाषण में उस लड़की के बयान पर काफ़ी हल्के-फुल्के ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी. "हमने सुना कि ये किसी का इलाक़ा है. आपने इस आदमी को घुसने कैसे दिया." इसके बाद चुनाव प्रचार काफ़ी ज़...

ये है कंगना रनौत की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी छोड़ने की वजह? सोनू सूद ने बताया

2019 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी चर्चा में है. कंगना स्टारर मूवी को सोनू सूद ने बीच में ही छोड़ दिया था. सोनू के अचानक बाहर होने की वजह कंगना का डायरेक्शन बताया गया. अब एक्टर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मणिकर्णिका छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है. सोनू सूद ने बताया, रीशूट और शूटिंग शेड्यूल की वजह से उन्होंने मूवी से किनारा किया. एक्टर ने कहा- ''जब डायरेक्टर और कंगना रनौत के बीच चीजें खराब हुईं तो वे फिल्म दोबारा से शूट करना चाहते थे. तब मैंने पूछा कि क्या रीशूट करना है? क्योंकि मैं कुछ ही सीन्स रीशूट कर सकता था, जो जरूरी थे. एडिटिंग के बाद मूवी देखने पर मैंने महसूस किया कि जो सीन मैंने शूट किए थे वे गायब थे. इस बात ने मुझे बहुत डिस्टर्ब किया.'' बकौल सोनू, ''मैंने शिद्दत और मेहनत के साथ उन सीन्स को शूट किया गया था. लेकिन जब मुझे फिल्म के कुछ हिस्सों के लिए दोबारा से शूट करने को कहा गया तो मैंने सही महसूस नहीं किया.'' इसके बाद एक्टर ने मूवी छोड़ दी थी. बता दें क...

सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा नहीं होंगे CJI, जस्टिस सीकरी को किया नॉमिनेट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में चल रहे विवाद पर मंगलवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुनाया. केंद्र सरकार के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को दोबारा सीबीआई चीफ के पद पर बहाल कर दिया. हालांकि, आलोक वर्मा का भविष्य अभी भी एक सेलेक्शन कमेटी के हाथ में है. जिसके सदस्यों का ऐलान बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने किया. इस सेलेक्शन कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. क्योंकि अभी लोकसभा में आधिकारिक तौर पर कोई विपक्ष का नेता नहीं है, ऐसे में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे इस कमेटी का सदस्य होंगे. बता दें कि इस कमेटी में पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई को भी शामिल होना था, लेकिन उन्होंने अपनी जगह जस्टिस एके सीकरी को नॉमिनेट किया है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया, जिसे केंद्र सरकार को बड़े झटके की तौर पर माना गया. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से छुट्टी पर भेजे जाने का विरोध किया और कहा कि के...

कादर ख़ानः काबुल से शुरू सफ़र, कनाडा में हुआ पूरा

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कादर ख़ान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया है. उनके बेटे सरफ़राज़ ख़ान ने उनकी मौत की पुष्टि की है. सरफ़राज़ ख़ान ने बीबीसी को बताया - "हमारे पिता अब हमारे बीच नहीं रहे." 81 वर्षीय कादर ख़ान एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ डायलॉग और पटकथा लेखक भी थे. उनकी सेहत पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थी और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफ़वाहें कई बार उड़ीं. अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रवीना टंडन ने पहले ट्वीट करके उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की थी. 80 और 90 के दशक में कादर ख़ान गोविंदा और अनिल कपूर के साथ कई फ़िल्मों में दिखने वाले अभिनेता रहे. साल 1973 में राजेश खन्ना की फ़िल्म दाग़ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कादर ख़ान ने 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया.  क़ब्रिस्तान से एक्टिंग का सफ़र वो रात का वक़्त होता, बॉम्बे में घर के पास के यहूदी क्रबिस्तान में हर ओर अंधेरा और सन्नाटा. और एक बच्चा वहाँ बैठकर संवाद अदायगी का रियाज़ करता रहता... एक रात यूँ ही रियाज़ जारी थी कि एक टॉर्च लाइट की रोशनी हुई और किसी ने पूछा कब्रि...

आंटी किसको बोला? और जाह्नवी कपूर को स्मृति ईरानी से मांगनी पड़ी माफी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है. इसमें स्मृति, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी धड़क फेम स्टार जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ स्मृति ने जो कैप्शन लिखा है वो चर्चा में हैं. खबर लिखे जाने तक पोस्ट को करीब 2 लाख व्यू मिल चुके हैं. दरअसल, हाल ही में स्मृति और जाह्नवी की मुलाकात हुई. इस दौरान जाह्नवी ने उन्हें आंटी कहकर बुलाया. जाह्नवी ने प्यार से उनसे माफी भी मांगी. स्मृति ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'कोई मुझे शूट कर दे’ वाला पल- ‘जब जाह्नवी कपूर ने लगातार आंटी कहने पर बहुत ही प्यार से माफी मांगी और आपको कहना पड़े- 'कोई बात नहीं बेटा.’ ये आजकल के बच्चे. #auntykiskobola. बता दें कि स्मृति अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. हाल ही में स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी. इंस्टाग्राम पोस्ट में डाली गई तस्वीर में स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी सीढ़ियों पर बैठे हुए थे. स्मृति लाल साड़ी में थीं और एक बबल में...

सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, राहुल को लिखा पत्र

1984 के सिख विरोधी दंगे के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले सज्जन कुमार ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उम्रकैद की सजा पाए सज्जन कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर बताया है कि मेरे खिलाफ आए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. सोमवार को आया था फैसला बता दें कि 17 दिसंबर (सोमवार) को दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार को दंगे का दोषी पाया था. हाई कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश रद्द करते हुए यह आदेश दिया. कोर्ट ने सज्जन को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. किन आरोपों में मिली सजा सज्जन कुमार को दंगे में आपराधिक साजिश रचने और हिंसा कराने व दंगा भड़काने के आरोप में दोषी करार दिया गया है. यह फैसला दंगे के करीब 34 साल बाद आया है. 31 दिसंबर को करना होगा सरेंडर दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना होगा. इस केस में सज्जन कुमार के अलावा बलवान खोखर, कै...

बृजेन्द्र पाल सिंह बने FTII के नए चेयरमैन, टीवी सस्पेंस थ्रिलर शोज के लिए मशहूर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के FTII चेयरमैन पद छोड़ने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नई नियुक्ति कर ली है. गुरुवार को हिट शो CID के डायरेक्टर- प्रोड्यूसर बृजेन्द्र पाल सिंह को FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) का नया चेयरमैन घोषित किया गया. FTII ने ट्विटर पर ये जानकारी दी. बृजेन्द्र FTII गवर्निंग काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं. बृजेन्द्र क्राइम सीरीज CID के लिए जाने जाते हैं. सोनी टीवी के क्राइम शो CID ने हाल ही में 21 साल पूरे किए थे . 2004 में CID ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था. बृजेन्द्र टीवी की दुनिया के नामी प्रोड्यूसर हैं. फायरवर्क्स प्रोडक्शंस उनकी कंपनी है. वे देहरादून से हैं और उन्होंने FTII से पढ़ाई की है. वे FTII के 1970-73 बैच से जुड़े हैं. सिंह फिल्म सिनेमेटोग्राफी में स्पेशलाइज्ड हैं.  उन्होंने अपना करियार 1973 में दूरदर्शन से बतौर न्यूज कैमरामैन शुरू किया था. बृजेन्द्र ने दूरदर्शन के लिए मर्डर मिस्ट्री फिल्म सिर्फ चार दिन बनाई थी. उन्होंने 2010 में भारत की पहली साइलेंट कॉमेडी गुटर गू को प्रोड्यूस किया था. अनुपम खेर न...