आईपीएल-12: वानखेडे में मुंबई ने उखाड़े कोलकाता के कदम

आईपीएल-12 में बीते रविवार को वानखेडे स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुक़ाबले पर सबकी पैनी नज़र थी क्योंकि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स मेज़बान मुंबई इंडियंस को किसी भी तरह हरा देती तो वह प्लेऑफ़ यानी अंतिम चार में जगह बना सकती थी.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह नौ विकेट से हार गई. उसकी हार से सनराइज़र्स हैदराबाद प्लेऑफ़ में पंहुच गई.

उसके लिए कोलकाता की 'हार बिल्ली के भागो छीका' टूटने जैसी रही.

दरअसल हैदराबाद के 14 मैच में छह जीत के साथ 12 अंक थे.

दूसरी तरफ कोलकाता के कल की हार के बाद 14 मैच में छह जीत के साथ 12 अंक तो ज़रूर थे लेकिन उसका रन औसत हैदराबाद के कम रहा.

अब प्लेऑफ़ में पहले क्वालिफ़ायर में सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स अपने ही घर में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी.

प्लेऑफ़ के दूसरे एलिमिनेटर मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइज़र्स हैदराबाद से होगा.

इससे पहले खेले गए पहले मुक़ाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ही घर मोहाली में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बेहद आसानी से छह विकेट से हरा दिया.

इस जीत के बावजूद ना चेन्नई सुपर किंग्स को कोई नुकसान हुआ और ना ही पंजाब को कोई लाभ.

पंजाब पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर थी, जबकि चेन्नई पहले ही अंतिम चार में सबसे पहले जगह बनाकर सुरक्षित थी.

वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए केवल 134 रनों का लक्ष्य था जो उसने सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 55 रनों की मदद से 16.1 ओवर में ही केवल एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा ने 48 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से यह नाबाद 55 रन बनाए.

रोहित शर्मा के जोड़ीदार क्विंटन डी कॉक ने भी केवल 23 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर कोलकाता के गेंदाबज़ों की लय ही बिगाड़ दी.

बाकि का काम सूर्यकुमार यादव ने केवल 27 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन बनाकर पूरा किया.

कोलकाता के लिए करो या मरो वाले इस मुक़ाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कुछ भी सही नहीं रहा.

कोलकाता के बल्लेबाज़ पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाज़ों के सामने दबाव में बललेबाज़ी करते रहे और वह निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 133 रन ही बना सके.

सलामी बल्लेबाज़ क्रिस लिन ने केवल 29 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए.

दूसरी तरफ रोबिन उथप्पा ने 40 रन बनाने के लिए 47 गेंदों का सहारा लिया.

उनकी इस सुस्त रफ़्तार वाली पारी ने कोलकाता के कदमों को जैसे प्लेऑफ़ में जाने से रोकने में अपना महत्वपर्ण रोल अदा किया.

वैसे तो क्रिकेट में मैच का परिणाम क्या होगा कहना मुश्किल है, लेकिन इतने महत्वपूर्ण मैच में उथप्पा की यह पारी मुंबई का काम आसान कर गई.

क्रिस लिन और रोबिन उथप्पा के अलावा नीतीश राणा ने केवल 13 गेंदों पर 26 रन बनाए.

इनके अलावा कोलकाता को कोई भी बल्लेबाज़ मुंबई के गेंदबाज़ों के सामने टिकने की हिम्मत नही दिखा सका और दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचा.

पिछले दो मैच में अपना दमख़म दिखाने वाले शुभमन गिल केवल नौ और कप्तान दिनेश कार्तिक तीन रन ही बना सके.

कोलकाता की सबसे बड़ी उम्मीद आंद्रे रसेल तो अपना खाता तक नहीं खोल सके.

मुंबई के लसिथ मलिंगा ने 35 रन देकर तीन, जसप्रीत बुमराह ने 31 रन देकर दो और हार्दिक पांड्या ने भी 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

मुंबई के हाद्रिक पांड्या को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी मिला.

आईपीएल-12 में इससे पहले खेले गए मुक़ाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में अपने ही घर में पिछली चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से छह विकेट से मात दी.

पंजाब ने जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 36 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 71 रन बनाए.

उनके अलावा निकोलस पूरन ने 36 और क्रिस गेल ने 28 रन बनाए.

चेन्नई के सबसे अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने 57 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

Comments

Popular posts from this blog

23 स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन, बिट्टन मार्केट में दशानन की आंखों से निकलेंगे शोले

Зачем мы зеваем и почему это так заразительно? У ученых возникла новая теория

香港天文台:预计今年将有4至7个热带气旋袭港