नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भीषण आग, शीशा तोड़ कर निकाले गए मरीज, रेस्क्यू जारी

नोएडा के मेट्रो अस्पताल में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई. ये अस्पताल नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है. आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है. अस्पताल के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक मरीज अस्पताल में फंसे हैं. जिन्हें जल्द से जल्द निकालने की कोशिशें जारी हैं. आग किस वजह से लगी है कि अभी इसका पता नहीं लग पाया है.

अस्पताल में लगी आग इतनी भीषण है कि लोग खिड़कियों के कांच तोड़कर रस्सी बाहर लटकाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. अस्पताल में करीब 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं.

वहां मौजूद चश्मदीदों की मानें को आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद आग बुझाने के यंत्र काम नहीं कर रहे थे. ऐसे में अस्पताल के प्रशासन पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े होते हैं. अस्पताल में इतना धुआं है कि मरीजों को भी सांस लेने में बेहद मुश्किल हो रही है.

नोएडा के फायर ऑफिसर अरुणवीर सिंह  का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ अस्पताल में धुआं भरा हुआ है. उनका दावा है कि करीब 3 दर्जन लोगों को निकाला गया है, हालांकि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

आपको बता दें कि मेट्रो अस्पताल शहर के बड़े अस्पतालों में शुमार है. नोएडा मेट्रो हॉस्पिटल में 317 बेड हैं और इसके दो यूनिट हैं. 110 बेड हार्ट इंस्टिट्यूट के 207 बेड मेट्रो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के हैं. इसकी शुरुआत 1997 में हुई थी.

बीजेपी प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के ख़िलाफ़ सारी पार्टियां एकजुट हो रही हैं.

ओडीशा में कालाहांडी ज़िले के भवानीपटना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तीखा हमला बोला.

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और पटनायक दोनों प्रदेश के ग़रीबों की ज़मीन छीन अपने उद्योगपति दोस्तों के हवाले कर रहे हैं. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पटनायक मोदी के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं.

राहुल ने कहा, ''पीएम मोदी ने आपको रफ़ाल घोटाला दिया और हम लोग सत्ता में आएंगे तो सुनिश्चित आय देंगे. दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं कर पाया है लेकिन कांग्रेस की सरकार ऐसा कर दिखाएगी. यह वादा बीजेपी के 15 लाख वाले वादे की तरह नहीं है.''

सोशल मीडिया से अक्सर दूरी रखने वालीं बसपा प्रमुख मायावती आख़िरकार सोशल मीडिया पर आ गई हैं. हालांकि, मायावती का ट्विटर अकाउंट पिछले साल अक्टूबर में बन चुका था लेकिन इससे उन्होंने 22 जनवरी को पहली बार ट्वीट किया था.

इसके बाद बुधवार सुबह तक उनका यह अकाउंट वेरिफ़ाइड भी नहीं था लेकिन अब यह वेरिफ़ाइड हो चुका है और इसे 13 हज़ार से अधिक लोग फ़ॉलो भी कर चुके हैं.

22 जनवरी को किए गए ट्वीट में उन्होंने ख़ुद के ट्विटर पर आने की घोषणा की थी. हालांकि, आज इसकी घोषणा प्रेस रिलीज़ जारी कर की गई है. प्रेस रिलीज़ को उनके ट्विटर हैंडल @SushriMayawati से भी ट्वीट किया गया है.

उनके ट्विटर पर आने का बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी स्वागत किया है.

उन्होंने लिखा कि वह उन्हें ट्विटर पर देखकर ख़ुश हैं और उन्होंने लखनऊ में 13 जनवरी को की गई मुलाक़ात में यह सुझाव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है.

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर शिल्पा शिंदे को कांग्रेस की सदस्यता दी.

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा भी मौजूद थे. 42 साल की शिंदे ने 1999 में टीवी पर अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन लोकप्रियता टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से मिली. इस सीरियल में शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं. शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की भी विजेता रही हैं.

Comments

Popular posts from this blog

23 स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन, बिट्टन मार्केट में दशानन की आंखों से निकलेंगे शोले

Зачем мы зеваем и почему это так заразительно? У ученых возникла новая теория

香港天文台:预计今年将有4至7个热带气旋袭港